{"_id":"dbe6b4da-4813-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"free-education-opportunity-for-bpl-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएल विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा का मौका
रांची/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 17 Dec 2012 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रांची विश्वविद्यालय के कॉलेजों में बीपीएल कैटेगरी के विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिल सकता है। कॉलेजों में स्नातक स्तर पर चल रहे वोकेशनल कोर्सेज में बीपीएल के विद्यार्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। अभी तक केवल विश्वविद्यालय के पीजी स्तर पर चल रहे वोकेशनल कार्सेज में यह सुविधा प्राप्त थी।
विज्ञापन
विवि प्रशासन द्वारा इसके लिए प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। प्रस्ताव पर सिंडिकेट की मुहर भी लग चुकी है। योजना के अनुसार सब ठीक रहने पर सीनेट की बैठक में भी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी जाएगी। सीनेट की बैठक 20 दिसंबर को होने वाली है, जिसमें इस प्रस्ताव के अलावा दो दर्जन विषयों पर चर्चा व निर्णय होने की संभावना है।
विज्ञापन
बीपीएल विद्यार्थियों को इस व्यवस्था के तहत प्रवेश के लिए कुछ शर्तें भी पूरी करनी होंगी। उन्हें प्रवेश की जांच परीक्षा में उत्तीर्ण होना होगा। उसके बाद उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बीपीएल का प्रमाण-पत्र देना होता है। इसके बाद कोर्स में प्रवेश मिलता है। विद्यार्थियों के पास लाल कार्ड न होने पर मुखिया और बीडीओ द्वारा अटेस्ट किया हुआ आवेदन देना पड़ता है।
विज्ञापन