फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News Car Collided with Electric Pole in Ranchi 4 dead on the spot Know more news in Hindi

Jharkhand: रांची में बिजली के खंभे से टकराई कार, चार लोगों की मौके पर ही मौत; पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 28 Dec 2023 08:23 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 28 Dec 2023 08:23 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand News Car Collided with Electric Pole in Ranchi 4 dead on the spot Know more news in Hindi
road accident - फोटो : अमर उजाला

झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दौरान चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, रांची के सदर थाना क्षेत्र में बीती रात सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। हादसा एक कार के साथ उस वक्त हुआ, जब वह अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई और फिर पलट गई। रांची पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच चल रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे शहर के सदर थाना क्षेत्र में बूटी चौक और डुमरदगा के बीच हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभे के तीन टुकड़े हो गए। कार की रफ्तार काफी तेजी थी। युवकों को ‘राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस’ (रिम्स) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सभी की उम्र करीब 30 वर्ष थी। सभी रांची के बारियातु बस्ती के रहने वाले थे।
विज्ञापन


एक अन्य सड़क हादसे में तीन की मौत
इस बीच पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को बालू से लदे एक डंपर ने एक अन्य डंपर को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों डंपरों पर बालू लदी थी। एक डंपर घाटशिला थाना क्षेत्र के फूलडुंगरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर खराब हो गया था और उसका चालक और सहायक गाड़ी की मरम्मत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डंपर को पीछे से टक्कर मारी
घाटशिला थाने के उपनिरीक्षक आर.के सिंह ने बताया कि तभी बालू से लदे दूसरे डंपर ने पहले डंपर को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में टक्कर मारने वाले डंपर के चालक और दूसरे डंपर की मरम्मत कर रहे दोनों लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पवित्र कर्माकर (23), सनोज कर्माकर (24) और अंबुज महतो (26) के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed