फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Former Jharkhand Minister Raja Peter Arrested For connection with Naxal

विधायक हत्याकांड मामले में झारखंड के पूर्व मंत्री राजा पीटर को NIA ने किया गिरफ्तार

Tue, 10 Oct 2017 04:30 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Oct 2017 04:30 AM IST
विज्ञापन
Former Jharkhand Minister Raja Peter Arrested For connection with Naxal
एनआईए - फोटो : File Photo

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने झारखंड के पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर को विधायक रमेश मुंडा की हत्या के मामले में नक्सलियों से सांठगांठ करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। जदयू विधायक मुंडा की हत्या नौ जुलाई 2008 में हुई थी। एनआइए के प्रवक्ता के मुताबिक, पातर की गिरफ्तारी सोमवार को रांची में हुई। 

विज्ञापन


पातर की गिरफ्तारी एनआइए द्वारा झारखंड पुलिस के सहायक सबइंस्पेक्टर शेषनाथ सिंह की गिरफ्तारी के एक दिन बाद हुई। शेषनाथ ने ही कथित रूप से रमेश मुंडा की गतिविधियों की जानकारी नक्सलियों को दी थी। मुंडा की हत्या उस वक्त कर दी गई थी जब वह अपने चुनाव क्षेत्र तमाड़ के बुंडू में भाषण दे रहे थे। इस हमले में उनके दो सुरक्षा गार्ड भी मारे गए थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पातर 2009 में तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने तमाड़ विधानसभा उपचुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन को हरा दिया था। पातर अर्जुन मुंडा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। उन्हें जदयू की राज्य इकाई का अध्यक्ष भी बनाया गया था। 2014 के विधानसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने पर वह निर्दलीय चुनाव लड़े लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed