{"_id":"5de0faf68ebc3e54ea6818ac","slug":"former-chief-minister-hemant-soren-files-nomination-from-dumka-constituency","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका विधानसभा सीट से किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका विधानसभा सीट से किया नामांकन
Fri, 29 Nov 2019 04:33 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 29 Nov 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका विधानसभा सीट से नामांक दाखिल कर दिया है। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। इस चरण में 13 सीटों के लिए कुल 37,83,055 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग 30 नवंबर को करेंगे।
विज्ञापन
Jharkhand Mukti Morcha (JMM) leader and former Chief Minister Hemant Soren files nomination from Dumka constituency for upcoming #JharkhandAssemblyPolls pic.twitter.com/hETs39imQi
— ANI (@ANI) November 29, 2019विज्ञापन
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय चौबे ने बताया कि प्रथम चरण में 30 नवंबर को सुबह सात बजे से ही मतदान प्रारंभ हो जाएगा और इस चरण की सभी 13 सीटें नक्सल प्रभावित इलाकों में होने के कारण वहां मतदान अपराह्र तीन बजे तक ही होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अपराह्र तीन बजे तक जितने भी मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंच जाएंगे उन्हें मतदान की अनुमति होगी। प्रथम चरण में कुल 3783055 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थित प्रथम चरण की तेरह सीटों के लिए कुल 189 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। इस चरण के लिए कुल 3906 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण में कुल 989 मतदान केंद्रों से वेबकास्टिंग की जाएगी।