{"_id":"659aa83b6dac7155a9083626","slug":"five-maoists-arrested-in-jharkhand-chatra-latest-news-update-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: झारखंड के चतरा में पांच नक्सली गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: झारखंड के चतरा में पांच नक्सली गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार भी बरामद
Sun, 07 Jan 2024 07:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 07 Jan 2024 07:03 PM IST
विज्ञापन
पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
झारखंड के चतरा जिले में पांच माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी शनिवार शाम को की गई। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि टंडवा पुलिस स्टेशन क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए नक्सली तृतीया सम्मेलन प्रस्तुति समिति से जुड़े हैं। इन पांच लोगों में एक सब-जोनल कमांडर भी शामिल है। यह एक अलग समूह है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कमांडर की पहचान आदेश कुमार गंझू उर्फ प्रभाकर जी के रूप में हुई है। वह टंडवा कोयला क्षेत्र में आगजनी और जबरन वसूली के कई मामलों में वांछित था। अन्य चार की पहचान उपेंद्र कुमार गंझू उर्फ भोला, लालदेव कुमार गंझू, पिंटू कुमार गंझू और राजेश कुमार गंझू के रूप में की गई। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। इनमें एक राइफल, दो पिस्तौल, 14 जिंदा कारतूस, एक चाकू और प्रतिबंधित संगठन के पर्चे थे।
विज्ञापन