फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Five killed three injured in road accident in Jharkhand's Bokaro highway

झारखंड: खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 5 लोगों की मौत, 3 घायल

Sat, 14 Dec 2024 09:17 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 14 Dec 2024 09:17 AM IST
सार

Jharkhand accident: चार पहिया वाहन ने सड़क जाम में फंसे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। चार पहिया वाहन में करीब आठ लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Five killed three injured in road accident in Jharkhand's Bokaro highway
सड़क हादसा। - फोटो : संवाद

विस्तार

झारखंड के बोकारो-रामगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना में तीन लोगों के घायल होने की भी जानकारी है। दुर्घटना शुक्रवार देर शाम बोकारो के काश्मार थाना क्षेत्र के दांतू गांव के पास हुई। एक खड़े ट्रक में कार जा घुसी। 
विज्ञापन


बेरमो अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बीएन सिंह ने बताया कि चार पहिया वाहन ने सड़क जाम में फंसे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। चार पहिया वाहन में करीब आठ लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोगों की मौत हो गई। सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि कुल आठ लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से पांच मृत अवस्था में थे। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना से पहले सड़क पर एक और दुर्घटना हुई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिसके विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed