{"_id":"60bfe88e912a7a703a342335","slug":"five-killed-in-lightning-strikes-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद घटना: झारखंड में बिजली गिरने से पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुखद घटना: झारखंड में बिजली गिरने से पांच की मौत
Wed, 09 Jun 2021 03:30 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, दुमका/रामगढ़/लातेहार
पीटीआई, दुमका/रामगढ़/लातेहार
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 09 Jun 2021 03:30 AM IST
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से पांच की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के दुमका तथा रामगढ़ जिलों में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने की विभिन्न घटनाओं में एक बालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। वहीं लातेहार में एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
दुमका के अनुमंडल पदाधिकारी महेश्वर महतो ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने की एक घटना जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले कुंजबोना गांव में हुई, जिसमें शिवशंकर मुर्मू नामक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई, वहीं उसके दो मित्र बेहोश हो गए। तीनों शाम को टहलने निकले थे।
विज्ञापन
अनुमंडल अधिकारी ने बताया कि वज्रपात की दूसरी घटना जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र अन्तर्गत कौड़िया गांव में हुई जहां 28 वर्षीय प्रवीण किस्कू नामक व्यक्ति अपने घर के आंगन में थे, तभी आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मृत्यु हो गई तथा उसकी पत्नी कुछ देर के लिए बेहोश हो गई।
विज्ञापन
अनुमंडल अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों मृतकों के परिजनों को नियमानुसार चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
इस बीच रामगढ़ से मिली रिपोर्ट के अनुसार, रामगढ़ के मांडू ब्लॉक में गोसी गांव में दोपहर में वज्रपात होने से तीन किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इन घटनाओं में दो अन्य घायल हो गए।
आकाशीय बिजली गिरने कारण जान गंवाने वालों की पहचान 16 वर्षीय अभिषेक कुमार, 19 वर्षीय गौतम कुमार एवं 19 वर्षीय आलोक संघु के रूप में की गई है। तीनों किशोर अपने कुछ अन्य मित्रों के साथ इलाके में क्रिकेट खेल रहे थे और इस बीच आयी बारिश के चलते वे एक पेड़ के नीचे ओट लेकर छुप गए, लेकिन थोड़ी ही देर बाद पेड़ पर ही बिजली गिर गई जिसकी चपेट में आने से तीनों किशोरों की मौत हो गई जबकि इस घटना में कुछ लोग घायल भी हुए।
एक अन्य घटना में पुलिस ने बताया कि चंदवा पुलिस थानांतर्गत रांची-मेदिनीनगर मार्ग पर आज सुबह एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुबेदा खातून, कासिम अंसारी एवं जोबा परवीन के रूप में की गई है। यह परिवार चंदवा में बोडा गांव के रहने वाला था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।