{"_id":"633dba510c826727c521502c","slug":"five-killed-by-speeding-truck-in-jharkhand-locals-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: गाड़ी का इंतजार कर रहे लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, दो महिलाएं और एक बच्चे समेत पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: गाड़ी का इंतजार कर रहे लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, दो महिलाएं और एक बच्चे समेत पांच की मौत
Wed, 05 Oct 2022 10:39 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 05 Oct 2022 10:39 PM IST
सार
घटना से नाराज सैकड़ों स्थानीय लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया और चार लेने वाले राजमार्ग को जाम कर ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के रामगढ़ जिले में बुधवार को भीषण हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो महिलाओं और एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में चार एक ही परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी आठ लोग रामगढ़ शहर से करीब दस किलोमीटर दूर हेहल गांव के पास रामगढ़-पतरातू राज्य राजमार्ग पर एक वाहन को किराए पर लेने का इंतजार कर रहे थे, तभी कोयले से भरे एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। घटना शाम करीब चार बजे हुई।
विज्ञापन
पतरातू के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि मौके पर ही मारे गए पांच लोगों में दो महिलाएं और बच्चा भी शामिल है। ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। एसडीपीओ ने बताया कि घायलों का रामगढ़ के एक स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है, ट्रक को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
घटना से नाराज सैकड़ों स्थानीय लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया और चार लेने वाले राजमार्ग को जाम कर ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि दुर्घटनास्थल के पास ही एक दुर्गा पूजा पंडाल भी था और इस घटना में कई और लोगों की जान भी जा सकती थी।
उन्होंने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि अधिकारियों को कोयले से लदे ट्रक को त्योहार के कारण उस खंड में चलाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए थी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक मौके पर नहीं पहुंच जाते, तक वे नाकाबंदी नहीं हटाएंगे।
रामगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) मोहम्मद जावेद हुसैन ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों की एक टीम को घटनास्थल पर तैनात किया गया है। इस बीच, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पांच लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।
सोरेन ने ट्वीट कर कहा, रामगढ़ के हेहल में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से पांच लोगों की अकाल मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को शक्ति प्रदान करे। हादसे में घायल तीन लोगों का उपचार जिला प्रशासन की देखरेख में किया जा रहा है।