{"_id":"5a2529174f1c1b78548c1101","slug":"firing-in-jharia-about-domination-in-coal-business-in-dhanbad-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गैंग्स ऑफ धनबाद' में कोयला धंधे को लेकर वर्चस्व की लड़ाई, फायरिंग कर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गैंग्स ऑफ धनबाद' में कोयला धंधे को लेकर वर्चस्व की लड़ाई, फायरिंग कर जानलेवा हमला
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Mon, 04 Dec 2017 04:24 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस के साथ सीआईएसएफ के जवान भी मौजूद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के धनबाद और आस पास के इलाकों में कोयला व्यवसाय और अपराध का रिश्ता जगजाहिर है। कोयला व्यवसाय में वर्चस्व को लेकर कोयलांचल में एक बार इलाके में हिंसक संघर्ष हुआ है। धनबाद के झरिया इलाके में सोमवार को एनटीएसटी लोडिंग प्वाइंट पर भूतनाथ देव पर जानलेवा हमला हुआ।
खबरों के मुताबिक झारखंड में धनबाद के नजदीक झरिया थाना क्षेत्र लोदना स्थित एनटीएसटी लोडिंग प्वाइंट पर कांग्रेस नेता भूतनाथ देव की एम्बेसडर कार का शीशा तोड़ा गया और तीन राउंड फायरिंग हुई। हमले में भूतनाथ देव चोटिल हो गए। कार चला रहे शख्स को भी हल्की चोटें आई हैं। इस हमले का आरोप जनता मजदूर संघ बच्चा गुट पर लग रहा है। इलाके में ताबड़तोड़ हुई फायरिंग से तनाव फैल गया।
यह भी पढ़ें: धनबादः खूनी संघर्ष में लाल हुआ कोयलांचल, AK-47 से पूर्व डिप्टी मेयर को मारी दर्जनों गोलियां
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर बड़ी संख्या में दोनों गुट के समर्थक मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए। गोलीबारी की खबर फैलते फैलते भारी संख्या में लोग जमा होने लगे और जमकर नारेबाजी शुरू हो गई। जिसके बाद पुलिस और सीआईएसएफ के जवान भी मौके पर पहुंचे। इलाके में फैले तनाव को देखते हुए लोडिंग का काम रोक दिया गया है।
किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर मौके पर पुलिस बल बड़ी संख्या में कैंप कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि भूतनाथ देव और बच्चा गुट में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर ये वारदात हुई है।