फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   FIR lodged against BJP Dhanbad Lok Sabha candidate for violating Model code of conduct Jharkhand

Jharkhand: धनबाद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार डुलु महतो के खिलाफ FIR, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

Wed, 24 Apr 2024 02:55 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 24 Apr 2024 02:55 PM IST
सार

अंचलाधिकारी सिंकर ने बताया कि डुलु महतो के अलावा चुनावी रैली के आयोजक सोना रजक, मनोज चौहान, बिनोद चौहान, संजय चौहान और बंटी सिंह का नाम भी एफआईआर में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
FIR lodged against BJP Dhanbad Lok Sabha candidate for violating Model code of conduct Jharkhand
डुलु महतो - फोटो : Instagram/Dulu Mahto

विस्तार

लोकसभा चुनाव के प्रचार के बीच झारखंड के धनबाद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार डुलु महतो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने बताया कि उन पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। दरअसल, बाघमारा विधायक ने धनसर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले पथराकुली फुटबॉल ग्राउंड में एक चुनाव रैली का आयोजन किया था। इस रैली के लिए उन्होंने संबंधित प्राधिकारियों से अनुमति नहीं ली थी। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भाजपा प्रत्याशी के इस रैली का वीडियो वायरल होने के बाद धनबाद सदर अंचलाधिकारी शशिकांत सिंकर ने 16 अप्रैल को धनबाद राजस्व डिप्टी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार को मामले की जांच के आदेश दिए। देवेंद्र कुमार ने अंचलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। 
विज्ञापन


अंचलाधिकारी सिंकर ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर धनसर पुलिस स्टेशन ने भाजपा प्रत्यासी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया। डुलु महतो के अलावा चुनावी रैली के आयोजक सोना रजक, मनोज चौहान, बिनोद चौहान, संजय चौहान और बंटी सिंह का नाम भी एफआईआर में शामिल किया गया है। बता दें कि धनबाद लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को मतदान होने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed