{"_id":"65cde8dc9e863eb60c03048c","slug":"ex-jharkhand-cm-hemant-soren-remanded-to-judicial-custody-in-money-laundering-case-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Money Laundering Case: मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को राहत नहीं, न्यायिक हिरासत में भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Money Laundering Case: मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को राहत नहीं, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Thu, 15 Feb 2024 04:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:05 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से पेश हुए महाधिवक्ता राजीव रंजन ने बताया कि हेमंत सोरेन को आज विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया और उन्हें 22 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हम उनके लिए जमानत याचिका दायर करेंगे।
विज्ञापन
मुश्किल में हेमंत सोरेन।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। विशेष पीएमएलए कोर्ट ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में यह फैसला सुनाया। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष ईडी की हिरासत में थे।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से पेश हुए महाधिवक्ता राजीव रंजन ने बताया कि हेमंत सोरेन को आज विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया और उन्हें 22 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हम उनके लिए जमानत याचिका दायर करेंगे।
विज्ञापन
सोरेन को अदालत से रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार ले जाया गया। उन्हें 31 जनवरी को ईडी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद 2 फरवरी को कोर्ट ने सोरेन को पांच दिनों की ईडी हिरासत में भेजा था। इसके बाद से हिरासत की अवधि को कुल मिलाकर सात दिनों के लिए दो बार बढ़ाया गया।
विज्ञापन