फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Everything has its own positives and negatives:Jharkhand Governor CP Radhakrishnan on Sanatana Dharma

Sanatana Row: 'सनातन एक दिन की खोज नहीं यह जीवन जीने का तरीका'; झारखंड के राज्यपाल ने DMK नेताओं पर कसा तंज

Thu, 14 Sep 2023 02:49 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 14 Sep 2023 02:49 AM IST
सार

झारखंड के राज्यपाल ने द्रमुक नेताओं को आईना दिखाते हुए यह भी कहा कि सनातन कोई एक दिन की खोज नहीं बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है। यह हिंदू धर्म में शामिल है। यह पारंपरिक है, यह एक दिन की खोज नहीं है।

विज्ञापन
Everything has its own positives and negatives:Jharkhand Governor CP Radhakrishnan on Sanatana Dharma
झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन। - फोटो : Social Media

विस्तार

 देश में इन दिनों सनातन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस बीच झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बुधवार को रांची में कहा कि हर चीज की अपनी सकारात्मकता और नकारात्मकता होती है। हम जो भी नकारात्मक है उसे खत्म करने की प्रक्रिया में हैं। उन्होंने कहा कि बस लोग कहीं से भी एक या दो बातें ले रहे हैं और उनके आधार पर वे कहना चाहते हैं कि यह बुरा है। जबकि ऐसा नहीं होता। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने हिंदू धर्म की कुछेक खामियां गिनाते हुए कहा कि हमने उन्हें दूर कर लिया है। उन्होंने कहा कि पहले हमारे देश में महिलाओं को हिंदू धर्म के अनुसार संपत्ति का अधिकार नहीं था। महिलाओं को अपने परिवार की संपत्ति पर भी बहुत कम अधिकार मिलते थे, इसे हमने बदला। 
विज्ञापन


झारखंड के राज्यपाल ने द्रमुक नेताओं को आईना दिखाते हुए यह भी कहा कि सनातन कोई एक दिन की खोज नहीं बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है। यह हिंदू धर्म में शामिल है। यह पारंपरिक है, यह एक दिन की खोज नहीं है। सनातन धर्म के खिलाफ विवादित बयानों के लिए द्रमुक नेताओं की आलोचना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि जो कोई राजनीतिक लाभ के लिए कुछ कहता है, हमें उसे ज्यादा महत्व देने की जरूरत नहीं है। लेकिन द्रमुक जो कर रही है वह गलत है, वे हमेशा परंपरा के खिलाफ हैं, वे हमेशा ऐसा करना चाहते हैं जिससे हमारी परंपरा को नष्ट हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन और फिर डीएमके नेता ए राजा ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिए हैं। जहां उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से की थी। वहीं ए राजा ने कहा था भारत जातियों के नाम पर वैश्विक बीमारी का कारण है। भारत लोगों को जाति के आधार पर बांट रहा है। दूसरे देशों में रहने वाले भारतीय भी जाति के नाम पर हिंदू धर्म का प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में हिंदू धर्म न केवल भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा है, बल्कि अब यह पूरी दुनिया के लिए खतरा बन गया है। ए राजा का वीडिए भाजपा नेता के अन्नामलाई ने शेयर भी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed