फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   encounter with jjmp naxals in manika jungles of latehar jharkhand one naxalite killed two arrested

लतेहार के मनिका में मुठभेड़, एक नक्सली मारा गया, एरिया कमांडर समेत दो गिरफ्तार

Mon, 06 Nov 2017 09:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Mon, 06 Nov 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
encounter with jjmp naxals in manika jungles of latehar jharkhand one naxalite killed two arrested
लतेहार से पकड़ा गया उग्रवादी
लातेहार के मनिका इलाके में सोमवार को सुरक्षा बलों को दोहरी कामयाबी मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने JJMP के एक उग्रवादी को मार गिराया और दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया।  

झारखंड की राजधानी रांची से करीब 130 किलोमीटर दूर उग्रवाद प्रभावित जिले लातेहार में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। 

पुलिस बलों ने छापामारी के दौरान नक्सलियों के एक कमांडर को पकड़ लिया और मुठभेड़ में घायल एक अन्य नक्सली भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन


जख्मी नक्सली भी एरिया कमांडर है और उसका सीएचसी मनिका में इलाज चल रहा है।  

लातेहार के एसपी धनंजय सिंह ने बताया कि मनिका ब्लॉक के मनिका थाना क्षेत्र के बिहरा-बरवैया जंगल में स्थित बरवैया गांव में स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ का दस्ता रोजाना की पेट्रोलिंग और सर्च ऑपरेशन पर निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान नक्सली संगठन जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के सदस्यों ने पुलिस पर हमला किया।

 

पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

encounter with jjmp naxals in manika jungles of latehar jharkhand one naxalite killed two arrested
लतेहार के एसपी धनंजय सिंह
​दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली जख्मी हो गया।

उसकी पहचान जेजेएमपी दस्ता के सदस्य चिंतामन गंझू (चतरा) के रूप में हुई है।

उसे मणिका स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है।

पुलिस बलों के छापामारी अभियान में एक उग्रवादी उनके हत्थे चढ़ गया।

इसकी पहचान जेजेएमपी कमांडर कमलेश यादव के रूप में हुई।

मुठभेड़ स्थल से पुलिस को कुछ हथियार भी मिले हैं, इसलिए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

पुलिस को उम्मीद है कि मुठभेड़ में कई और नक्सली घायल हुए हैं या मारे गये हैं। 

पुलिस ने मारे गए नक्सली की पहचान अभी उजागर नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed