फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Employment fair in Ranchi PM Modi distributed online appointment letters to youth from across country

रांची में रोजगार मेला: देश भर के युवाओं को PM मोदी ने ऑनलाइन नियुक्ति पत्र वितरित किया, संजय सेठ रहे मौजूद

Sat, 26 Apr 2025 05:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 26 Apr 2025 05:35 PM IST
सार

Job Fair in Ranchi: राजधानी रांची में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें देश भर के युवाओं को पीएम मोदी द्वारा ऑनलाइन नियुक्ति पत्र वितरण की गई। रांची में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा।

विज्ञापन
Employment fair in Ranchi PM Modi distributed online appointment letters to youth from across country
संजय सेठ नियुक्ति पत्र सौंपते हुए और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज देश भर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह रोजगार मेला लोकसभा चुनाव के बाद पहला रोजगार मेला है। रोजगार मेले के जरिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित किया और उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपी गई। रांची के सीसीएल में आयोजित रोजगार मेले में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपी।

विज्ञापन


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 51,000 से ज्यादा युवाओं को नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे। बता दें कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए पीएम मोदी जुड़े और देश के युवाओं को संबोधित किया। यह रोजगार मेला के तौर पर जाना जाता है। राजधानी रांची के सीसीएल दरभंगा हाउस सभागार में आयोजित रोजगार मेला में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ शामिल हुए। उन्होंने 13 विभागों के 171 युवाओं को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वासेपुर में ATS ने की छापेमारी, चार लोगों को लिया हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा सस्त्रीकरण की नई उड़ान के तहत रोजगार मेले का आयोजन

रोजगार मेले में मौजूद युवाओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा, युवा सस्त्रीकरण की नई उड़ान के तहत रोजगार मेले का आयोजन देश के युवाओं के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। रोजगार मेले के जरिए देश के होनहार युवा अपने सपनों से जुड़ रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पारदर्शी सोच का उदाहरण है रोजगार मेला, जिसके जरिए ज्यादा से ज्यादा युवा रोजगार से जुड़ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: पहलगाम पर मंत्री सुदीव्य के विवादित बोल; धर्म परिवर्तन-बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ पूर्व CM का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed