फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Election campaign ends for first phase in Jharkhand

झारखंड चुनाव: पहले चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार, 13 सीटों के लिए कल होगा मतदान

Fri, 29 Nov 2019 04:08 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 29 Nov 2019 04:08 AM IST
विज्ञापन
Election campaign ends for first phase in Jharkhand
रघुबर दास (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। इस चरण में 13 सीटों के लिए कुल 37,83,055 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग 30 नवंबर को करेंगे।

विज्ञापन


झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय चौबे ने बताया कि प्रथम चरण में 30 नवंबर को सुबह सात बजे से ही मतदान प्रारंभ हो जाएगा और इस चरण की सभी तेरह सीटें नक्सल प्रभावित इलाकों में होने के कारण वहां मतदान अपराह्र तीन बजे तक ही होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अपराह्र तीन बजे तक जितने भी मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंच जाएंगे उन्हें मतदान की अनुमति होगी। प्रथम चरण में कुल 3783055 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थित प्रथम चरण की तेरह सीटों के लिए कुल 189 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। इस चरण के लिए कुल 3906 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण में कुल 989 मतदान केंद्रों से वेबकास्टिंग की जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 30 नवंबर को 27-चतरा (अनुसूचित जाति, एससी के लिए सुरक्षित), 68-गुमला (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित, एसटी), 69-बिशुनपुर (एसटी), 72-लोहरदगा (एसटी), 73-मनिका (एसटी), 74-लातेहार (एससी), 75-पांकी, 76-डाल्टेनगंज, 77-विश्रामपुर, 78-छत्तरपुर (एससी), 79- हुसैनाबाद, 80- गढ़वा और 81-भवनाथपुर सीट के लिए सुबह सात बजे से मतदान होगा।


चौबे ने बताया कि मतदानकर्मियों को ईवीएम और अन्य सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है।

पहले चरण में जहां भाजपा तेरह में से 12 सीटों पर स्वयं लड़ रही है तो वहीं हुसैनाबाद की सीट पर उसने निर्दलीय विनोद सिंह को समर्थन दिया है।

जबकि महागठबंधन में झामुमो चार, कांग्रेस छह और राष्ट्रीय जनता दल तीन सीटों पर मुकाबले में हैं। प्रथम चरण के लिए जहां भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो रैलियों को संबोधित किया तो वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो दिनों के दौरे में चार रैलियां कीं।

इसके अलावा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी चुनाव प्रचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed