फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ED summons Congress MP from Jharkhand Dhiraj Sahu in money laundering probe

Jharkhand: झारखंड से कांग्रेस सांसद धीरज साहू को ईडी का समन, धन शोधन मामले में होगी पूछताछ

Thu, 08 Feb 2024 12:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 08 Feb 2024 12:58 PM IST
विज्ञापन
ED summons Congress MP from Jharkhand Dhiraj Sahu in money laundering probe
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

ईडी ने झामुमो नेता हेमंत सोरेन के खिलाफ धन शोधन मामले से संबंधित जांच में झारखंड से कांग्रेस सांसद धीरज साहू को तलब किया। सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। इसी मामले में केंद्रीय एजेंसी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


64 वर्षीय साहू उस समय चर्चा में आए थे, जब बीते दिसंबर में आयकर विभाग ने ओडिशा स्थित बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) के खिलाफ छापेमारी की थी और 351.8 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे। यह अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है। कंपनी के प्रमोटर्स कांग्रेस विधायक के परिवार से थे।
विज्ञापन


सोरेन से संबंध को लेकर होगी पूछताछ
सूत्रों के मुताबिक, ईडी सोरेन के साथ धीरज साहू के कथित संबंधों को लेकर पूछताछ करना चाह रही है। इसके अलावा ईडी झामुमो नेता के दिल्ली स्थित आवास से मिली एक लग्जरी कार के संबंध में भी सवाल कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिन भी हुई छापेमारी
सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसी ने बुधवार को गुरुग्राम के करदारपुर गांव में उस परिसर पर छापा मारा, जिसके पते पर यह हरियाणा नंबर प्लेट वाली एसयूवी पंजीकृत थी। इसी मामले में बुधवार को कोलकाता में भी दो ठिकानों पर तलाशी ली गई। ईडी को शक है कि यह वाहन कथित तौर पर किसी बेनामी तरीके से साहू से जुड़ा हुआ है।


सोरेन को 31 जनवरी को ईडी ने गिरफ्तार किया था
48 वर्षीय सोरेन को कथित अवैध भूमि अधिग्रहण और कब्जे के मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 31 जनवरी को ईडी ने गिरफ्तार किया था। उस दिन औपचारिक रूप से गिरफ्तार होने से पहले सोरेन ने झारखंड के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। वह फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed