फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ED raid continues at Congress MLA Amba Prasads Hazaribagh residence in Jharkhand

Jharkhand: कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर दूसरे दिन भी ईडी की छापेमारी जारी, जानें क्या है मामला

Wed, 13 Mar 2024 12:22 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 13 Mar 2024 12:22 PM IST
सार

भाजपा पर निशाना साधते हुए अंबा प्रसाद ने बताया कि भाजपा-आरएसएस के लोग उन्हें हजारीबाग में बहुत मजबूत नेता के रूप में देखते हैं। कांग्रेस से ताल्लुक रखने के कारण उनपर निशाना साधा जा रहा है।

विज्ञापन
ED raid continues at Congress MLA Amba Prasads Hazaribagh residence in Jharkhand
कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के झारखंड के हजारीबाग स्थित आवास पर लगातार दूसरे दिन भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी जारी है। इससे पहले मंगलवार को भी ईडी ने करीब 18 घंटे तक उनके आवास पर छापेमारी की थी। 
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक के ठिकानों पर छापेमारी
ईडी ने मंगलवार की सुबह झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में एक साथ छापेमारी की। बताया जा रहा है कि कथित भूमि और स्थानांतरण-पोस्टिंग घोटाले मामले में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों की तलाशी ली गई। मंगलवार को छापेमारी के दौरान कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने आरोप लगाए कि उन्हें पूरे दिन परेशानी और यातनाएं झेलनी पड़ीं। उन्होंने बताया कि ईडी के अधिकारियों ने उन्हें घंटों तक एक ही जगह पर खड़ा रखा था।
विज्ञापन


भाजपा पर साधा निशाना
भाजपा पर निशाना साधते हुए अंबा प्रसाद ने बताया कि भाजपा-आरएसएस के लोग उन्हें हजारीबाग में बहुत मजबूत नेता के रूप में देखते हैं। मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा, "मुझे हजारीबाग से लोकसभा टिकट की पेशकश की गई थी। लेकिन मैंने भाजपा की पेशकश को नजरअंदाज कर दिया। फिर मुझ पर दबाव भी डाला गया। आरएसएस से जुड़े कई लोगों ने भी मुझ पर चतरा से चुनाव लड़ने के लिए दबाव डाला। मैंने उसे भी नजरअंदाज कर दिया।" उन्होंने बताया कि वे लगातार बड़कागांव सीट जीत रहे हैं। कांग्रेस से ताल्लुक रखने के कारण उनपर निशाना साधा जा रहा है।


सूत्रों ने बताया कि ईडी के रांची क्षेत्रीय कार्यालय में कांग्रेस विधायक के खिलाफ 2023 में धनशोधन की शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायत के आधार पर ईडी के उप-निदेशक स्तर के अधिकारी ने झारखंड पुलिस से अंबा प्रसाद के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर की जानकारी भी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed