{"_id":"64757e8576443be1820f9ee5","slug":"ed-raid-congress-mla-pradeep-yadav-in-pmla-act-ranchi-deoghar-jharkhand-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED: झारखंड में कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के ठिकानों पर ईडी का छापा, ब्लैक मनी से जुड़े हैं तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ED: झारखंड में कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के ठिकानों पर ईडी का छापा, ब्लैक मनी से जुड़े हैं तार
Tue, 30 May 2023 12:50 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 30 May 2023 12:50 PM IST
सार
कांग्रेस विधायक के खिलाफ आयकर से जुड़े मामले की जांच चल रही है। कुछ महीने पहले आयकर विभाग ने भी प्रदीप यादव के ठिकानों पर छापा मारा था और एफआईआर भी दर्ज की थी।
विज्ञापन
ईडी ने झारखंड में मारा छापा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज झारखंड में कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी ने यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की है। ईडी ने रांची और देवघर में छापा मारा और बरामद दस्तावेजों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
12 ठिकानों पर की छापेमारी
ईडी ने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और उनके सहयोगियों के 12 ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी की कार्रवाई रांची में चार जगह और देवघर में आठ जगह की गई। साथ ही इन शहरों के आसपास के इलाकों में भी कई जगह छापा मारा गया। कांग्रेस विधायक के खिलाफ आयकर से जुड़े मामले की जांच चल रही है। कुछ महीने पहले आयकर विभाग ने भी प्रदीप यादव के ठिकानों पर छापा मारा था और एफआईआर भी दर्ज की थी। अब ईडी धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत यह कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
क्या है पीएमएलए कानून
धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) को साल 2002 में पास किया गया था और 2005 में इसे लागू किया गया था। इस कानून का उद्देश्य काले धन को सफेद करने की प्रक्रिया पर लगाम लगाना है। इस कानून का उद्देश्य मनी लॉन्ड्रिंग को रोकना, अवैध गतिविधियों और आर्थिक अपराधों में काले धन को उपयोग को रोकना है।
विज्ञापन