फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ED issues fresh summons to ex-CM soren press advisor and wife of senior IAS officer know jharkhand updates

Jharkhand: ईडी ने हेमंत सोरेन के सहयोगी को फिर किया तलब; अंबा प्रसाद के खिलाफ छापेमारी की भी जानकारी दी

Thu, 14 Mar 2024 10:50 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 14 Mar 2024 10:50 PM IST
सार

झारखंड की विधायक अंबा प्रसाद उनके पिता और पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव के खिलाफ छापेमारी को लेकर जानकारी दी है। ईडी ने बताया कि छापेमारी में करीब 35 लाख रुपये की अवैध नकदी और दस्तावेज जब्त किये गए हैं।

विज्ञापन
ED issues fresh summons to ex-CM soren press advisor and wife of senior IAS officer know jharkhand updates
हेमंत सोरेन के सहयोगी को ईडी ने फिर किया तलब। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में अवैध खनन और भूमि सौदों से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में पूछताछ के लिए नया समन जारी किया है। साथ ही केंद्रीय एजेंसी ने झारखंड की विधायक अंबा प्रसाद और उनके सहयोगियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई के बारे में भी जानकारी दी है। जांच एजेंसी ने बताया कि छापेमारी के दौरान 35 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


पूर्व सीएम के प्रेस सलाहकार को दोबारा किया तलब
प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की पत्नी प्रीति कुमार और डीएसपी प्रमोद मिश्रा को तलब किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया, प्रसाद को 18 मार्च को, मिश्रा को 19 मार्च को और कुमार को 20 मार्च को संघीय एजेंसी के रांची कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। उनके बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि प्रसाद उर्फ पिंटू इसी मामले में पूछताछ के लिए 9 और 10 फरवरी को ईडी के सामने पेश हुए थे।
विज्ञापन


अंबा प्रसाद के खिलाफ छापेमारी के दौरान 35 लाख रुपये नकद जब्त
साथ ही प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड की विधायक अंबा प्रसाद उनके पिता और पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव के खिलाफ छापेमारी को लेकर जानकारी दी है। ईडी ने बताया कि छापेमारी में करीब 35 लाख रुपये की अवैध नकदी और दस्तावेज जब्त किये गए हैं। यह मामला झारखंड पुलिस द्वारा भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम के तहत साओ, उनके परिवार के सदस्यों और उनके सहयोगियों के खिलाफ दर्ज की गई 15 प्राथमिकियों से उपजा है। हलांकि ईडी ने यह साफ नहीं किया है कि नकदी और दस्तावेज कहां से जब्त किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed