Jharkhand: कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर ED ने की 18 घंटे तक छापेमारी, तलाशी के बाद अधिकारी रवाना
मंगलवार सुबह-सुबह ईडी की छापेमारी से हड़कंप मच गया। ईडी ने झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में एक साथ छापेमारी की। बताया जा रहा है कि कथित भूमि और स्थानांतरण-पोस्टिंग घोटाले मामले में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों की तलाशी ली गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर करीब 18 घंटे तक छापेमारी की। रांची में अंबा प्रसाद के आवास पर देर रात तलाशी पूरी होने के बाद ईडी अधिकारी रवाना हो गए।
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: The Enforcement Directorate (ED) leaves after conducting raids on the premises of Congress MLA Amba Prasad for almost 18 hours. pic.twitter.com/2vrhhMimsW
— ANI (@ANI) March 12, 2024विज्ञापन
वहीं, मंगलवार सुबह-सुबह एक साथ कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी से हड़कंप मच गया। ईडी ने झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में एक साथ छापेमारी की। बताया जा रहा है कि कथित भूमि और स्थानांतरण-पोस्टिंग घोटाले मामले में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों की तलाशी ली गई।
#WATCH | ED is carrying out searches at premises linked to Jharkhand Congress MLA Amba Prasad. Searches ongoing at her Ranchi residence and other locations. Searches are also being carried out in Hazaribagh. pic.twitter.com/IYWGzJRZv3
— ANI (@ANI) March 12, 2024
वहीं, अंबा प्रसाद के रांची आवास और अन्य स्थानों पर भी तलाशी ली गई। ईडी टीम ने हजारीबाग में भी तलाशी ली। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय प्रवर्तन एजेंसी (ईडी) के रांची क्षेत्रीय कार्यालय में कांग्रेस विधायक के खिलाफ 2023 में धनशोधन की शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायत के आधार पर ईडी के उप-निदेशक स्तर के अधिकारी ने झारखंड पुलिस से अंबा प्रसाद के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर की जानकारी मांगी थी।
ईडी ने अपने पत्र में राज्य पुलिस से यह भी पूछा कि क्या अंबा प्रसाद के खिलाफ प्रतिद्वंदी अपराध का कोई मामला दर्ज किया गया है या नहीं। ईडी के पत्राचार के बाद पुलिस ने बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के खिलाफ दर्ज मामलों की सूची ईडी के जोनल ऑफिस को भेज दी थी।