फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   dumka sansad khel mahotsav 2025 namo cyclothon youth energy sports event

Jharkhand: दुमका में सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आगाज, बाबूलाल मरांडी ने किया साइक्लोथन का शुभारंभ

Sun, 21 Sep 2025 11:23 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 21 Sep 2025 11:23 AM IST
सार

संताल परगना की धरती दुमका में रविवार को सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन धूमधाम से हुआ। नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हरी झंडी दिखाकर नमो साइक्लोथन में प्रतिभागियों को रवाना किया।

विज्ञापन
dumka sansad khel mahotsav 2025 namo cyclothon youth energy sports event
नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संताल परगना की धरती दुमका ने रविवार को युवा शक्ति और खेल भावना का शानदार नजारा पेश किया। यहां सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ धूमधाम के साथ हुआ। नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हरी झंडी दिखाकर नमो साइक्लोथन में शामिल प्रतिभागियों को रवाना किया। साइक्लोथन में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्रों और महिलाओं ने हिस्सा लिया और शहर की सड़कों पर ऊर्जा और जोश का माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन

इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, परिश्रम और स्वस्थ जीवन की सीख देता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य भी यही है कि गांव-गांव, जिले-जिले से निकलने वाली प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहचान मिले।

विज्ञापन

बाबूलाल मरांडी ने यह भी कहा कि इस पर्व और त्योहार में जो भी समान खरीदा जाए वह स्वदेशी होना चाहिए। इससे राष्ट्रप्रेम के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकेगा। कार्यक्रम में दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और आयोजन की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: कुर्मी समाज का रेल रोको आंदोलन, एसटी दर्जे की मांग को लेकर आज से शुरू होगा अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

खेल महोत्सव के तहत आने वाले दिनों में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, खो-खो सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। बड़ी संख्या में युवाओं के अलावा ग्रामीण इलाकों से भी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए पहुंचेंगे। आयोजन समिति ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा और उन्हें आगे राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। दुमका के लोगों ने भी इस आयोजन को लेकर गहरी दिलचस्पी दिखाई। सुबह से ही शहर की सड़कों पर उत्सव जैसा माहौल था। जगह-जगह दर्शक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए खड़े दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed