फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Dhanbad uttam anand died in road accident Police investigating from murder angle

झारखंड: चोरी के ऑटो से कुचले गए जज की मौत के बाद तीन गिरफ्तार, सीबीआई जांच की उठी मांग

Thu, 29 Jul 2021 09:54 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 29 Jul 2021 09:54 AM IST
सार

झारखंड के धनबाद में सड़क हादसे में जज की मौत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जज उत्तम आनंद कई गंभीर मामलों की सुनवाई कर रहे थे। आशंका है कि अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस हत्या की एंगल से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Dhanbad uttam anand died in road accident Police investigating from murder angle
सड़क हादसे में जज की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के धनबाद में चोरी के ऑटो से कुचले गए जज की मौत के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऑटो चालक समेत तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी गिरीडीह से हुई है। पुलिस ने ऑटो भी जब्त किया है। जज की मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने शीर्ष अदालत के समक्ष मामले को रखा है और सीबीआई जांच की मांग की है। 

विज्ञापन


वहीं, जज की मौत मामले को झारखंड हाईकोर्ट स्वत: संज्ञान लिया है। कोर्ट ने सरकार से इस पर जवाब मांगा है। कोर्ट में डीजीपी ने कहा कि जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। इस पर उच्च न्यायालय ने कहा कि अगर जांच सही नहीं हुई तो केस सीबीआई के पास ट्रांसफर किया जाएगा। 
विज्ञापन


सीबीआई जांच की मांग
सुप्रीम कोर्ट के जज डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष वकील विकास सिंह ने कहा कि यह एक ऐसा मामला है, जिसे सीबीआई के पास जाना चाहिए। स्थानीय पुलिस आमतौर पर ऐसे मामलों में शामिल होती है। यह चौंकाने वाला मामला है। एक न्यायाधीश सुबह की सैर पर जाता है और एक वाहन से टकरा जाता है। वे गैंगस्टरों से संबंधित जमानत अर्जी पर सुनवाई रहे थे। यह न्यायिक स्वतंत्रता पर हमला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार की सुबह जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद मार्निंग वॉक पर निकले थे, इसी दौरान रणधीर वर्मा चौक पर पीछे से एक ऑटो ने उन्हें बुरी तरह टक्कर मार दी। घटना के बाद ऑटो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने जज को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई है। वहीं, पुलिस इस घटना को हत्या की एंगल से जांच कर रही है। जज कई संगीन मामलों की सुनवाई कर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। 

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही जांच
पुलिस को इस घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है, सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि जज उत्तम आनंद सड़क किनारे धीमी गति से दौड़ लगा रहे थे। अचानक पीछे से एक ऑटो  उन्हें टक्कर मारकर तेजी से भाग निकलता है। लोग इसे साजिश बता रहे हैं। बता दें कि उत्तम आनंद हजारीबाग के रहने वाले थे। उनके पिता और भाई हजारीबाग कोर्ट में वकील हैं, जबकि उनके दो साले आईएएस अधिकारी हैं। 







कई संगीन मामलों की सुनवाई कर रहे थे जज उत्तम आनंद
उत्तम आनंद के कोर्ट में कई बड़े केस की सुनवाई चल रही थी। इसमें यूपी के शूटर अभिनव प्रताप सिंह के मामले की सुनवाई भी इनके कोर्ट में चल रही थी। बता दें कि अनिभव प्रताप सिंह ने धनबाद में कई छोटी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं जेल में बंद दर्जनों हत्याकांड में संलिप्त गैंगस्टर अमन सिंह मामले की सुनवाई भी इन्हीं की अदालत में चल रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed