{"_id":"61e1684c22d5c6340a7c2341","slug":"dhanbad-judge-uttam-anand-death-case-jharkhand-high-court-expresses-dissatisfaction-over-the-progress-of-cbi-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhanbad Judge Death Case: हाई कोर्ट ने सीबीआई जांच की प्रगति पर जताया असंतोष, अगली सुनवाई 21 जनवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhanbad Judge Death Case: हाई कोर्ट ने सीबीआई जांच की प्रगति पर जताया असंतोष, अगली सुनवाई 21 जनवरी को
Fri, 14 Jan 2022 05:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 14 Jan 2022 05:40 PM IST
सार
28 जुलाई को मॉर्निंग वॉक के दौरान धनबाद न्यायालय में पदस्थापित जज उत्तम आनंद की ऑटो से टक्कर होने के बाद मौत हो गई थी। इसके बाद राज्य सरकार की अनुशंसा पर और हाईकोर्ट के निर्देश पर मामले को सीबीआई को सौंपा गया था।
विज्ञापन
Jharkhand High Court
- फोटो : Social Media
विस्तार
झारखंड में धनबाद के न्यायाधीश उत्तम आनंद की हत्या के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक बार फिर असंतोष व्यक्त किया। कोर्ट पहले भी मामले की जांच कर रही सीबीआई को फटकार लगा चुकी है। हाई कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से की जा रही जांच की प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया और मामले में आरोपी व्यक्तियों की नार्को टेस्ट रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन
मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी को होगी। इससे पहले हाई कोर्ट ने कहा था कि हम एजेंसी की जांच से संतुष्ट नहीं है, मामले में आज भी पहले दिन वाली ही स्थिति है। सीबीआई के पास दो आरोपियों के अलावा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
28 जुलाई को हुई थी मौत
28 जुलाई को मॉर्निंग वॉक के दौरान धनबाद न्यायालय में पदस्थापित जज उत्तम आनंद की ऑटो से टक्कर होने के बाद मौत हो गई थी। इसके बाद राज्य सरकार की अनुशंसा पर और हाईकोर्ट के निर्देश पर मामले को सीबीआई को सौंपा गया था। दरअसल, सीबीआई को ऐसे सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर झारखंड उच्च न्यायालय में उसने बताया है कि जस्टिस उत्तम आनंद की हत्या की गई है। इसमें कुछ और लोग भी शामिल हैं। फिलहाल हर एंगल पर मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन