फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   delay in scholarship will not be tolerated minister chamra linda

Jharkhand: 'छात्रवृत्ति में देरी बर्दाश्त नहीं', मंत्री चमरा लिंडा बोली- योजनाओं को समय पर लागू करें

Sat, 12 Jul 2025 08:55 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 12 Jul 2025 08:55 PM IST
सार

अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में मंत्री चमरा लिंडा ने विभागीय योजनाओं के त्वरित और प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों को प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति सहित सभी योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए। 
 

विज्ञापन
delay in scholarship will not be tolerated minister chamra linda
मंत्री चमरा लिंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में विभागीय मंत्री चमरा लिंडा ने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के प्रत्येक छात्र तक योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी के पहुँचे।
विज्ञापन


बैठक में मंत्री लिंडा ने विशेष रूप से प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना तथा साइकिल वितरण योजना की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलों को निर्देश दिया कि छात्रवृत्ति के लंबित मामलों का भुगतान शीघ्र किया जाए, विशेषकर उन जिलों में जहाँ छात्रवृत्ति की राशि पहले से उपलब्ध है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के तनाव में महिला ने खाया जहर, हजारीबाग ले जाते समय मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि को लेकर मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को भारत सरकार से पत्राचार तेज करने के निर्देश दिए, ताकि लाभार्थी छात्र-छात्राओं को समय पर सहायता मिल सके। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जिला कल्याण पदाधिकारियों को योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर धरातल पर उतारने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कल्याण सचिव कृपानंद झा एवं कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी ने विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। इस समीक्षा बैठक में राज्य के सभी जिलों के परियोजना निदेशक (आईटीडीए) एवं जिला कल्याण पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed