{"_id":"6261e53cc9ee23308a63d568","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-on-tree-in-jamtara-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: जामताड़ा में पेड़ पर लटकी मिली नौजवान की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: जामताड़ा में पेड़ पर लटकी मिली नौजवान की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Fri, 22 Apr 2022 04:44 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 22 Apr 2022 04:44 AM IST
सार
पुलिस ने हत्या का शक जताते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने कहा कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
झारखंड के जामताड़ा में एक नौजवान युवक की लाश पेड़ पर लटकी मिली। युवक की पहचान कुशबेदिया निवासी 23 वर्षीय मनीष मिश्रा के रूप में की गई है। लाश की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इसके बाद शव को ग्रामीणों की मदद से नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या का शक जताते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने कहा कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद कुशबेदिया के मुखिया प्रतिनिधि बर्मन सोरेन मौके पर पहुंचे। इसके बाद मृतक के परिजनों को सूचित दी गई। पुलिस ने कहा है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन