फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   CRPF jawan Sujit Singh son of Koderma Jharkhand martyred in Jammu and Kashmir

झारखंड के कोडरमा का लाल शहीद: सीआरपीएफ जवान सुजीत सिंह जम्मू-कश्मीर में शहीद, छह माह पहले हुई थी शादी

Thu, 11 Dec 2025 11:54 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोडरमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोडरमा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 11 Dec 2025 11:54 AM IST
सार

Jharkhand: कोडरमा के सीआरपीएफ जवान सुजीत सिंह जम्मू-कश्मीर में शहीद हो गए। छह माह पहले शादी हुई थी। परिवार में कोहराम मचा है और पार्थिव शरीर देर रात पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
CRPF jawan Sujit Singh son of Koderma Jharkhand martyred in Jammu and Kashmir
सीआरपीएफ जवान सुजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश सेवा की भावना से ओत–प्रोत झारखंड के कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड के देवीपुर निवासी सुजीत कुमार सिंह (27 वर्ष) जम्मू–कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। उनके शहीद होने की पुष्टि बड़े भाई और सीआरपीएफ जवान विकास कुमार ने की है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुजीत जम्मू–कश्मीर में पोस्टेड थे। बीती रात परिजनों को फोन पर अचानक सूचना मिली कि सुजीत कुमार सिंह शहीद हो गए हैं। परिजनों के अनुसार रात 9:55 बजे उनकी अंतिम बार घर से बात हुई थी, जबकि 11 बजे शहादत की खबर मिली।

विज्ञापन


पढे़ं;  अवैध बालू-कोयला खनन पर गरमाई राजनीति, निरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; विधानसभा में गूंजा मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सुजीत की लगभग छह माह पहले ही शादी हुई थी और उनकी पत्नी फिलहाल मायके में हैं। शहादत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में कोहराम मचा है और सांत्वना देने वालों की भीड़ लगी हुई है। शहीद जवान का पार्थिव शरीर देर रात तक कोडरमा पहुंचने की संभावना है। पार्थिव शरीर आने के बाद पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed