{"_id":"591307124f1c1b20348507a4","slug":"jharkhand-police-officer-jumps-to-death-in-bihar-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर सब-इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर सब-इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Wed, 10 May 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के गोदाड़ा में एक सहायक सब-इंस्पेक्टर के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मामला यह है कि एक पुलिसकर्मी ने पहली बार खुदकुशी करने की कोशिश की तो वह फेल रहा और चोट लगने के कारण उसे बिहार के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (जेएलएनएमसीएच) में भर्ती कराया गया। जहां उसने अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान पुलिस के सहायक सब-इंस्पेक्टर गिरो कांत मुर्मुर के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि मुरमुर ने अस्पताल के चौथे मंजिल की शौचालय की खिड़की से कूदकर खुदकुशी की है।जहां उसका इलाज चल रहा था। बता दें कि इसके पहले भी पुलिसकर्मी मुरमुर ने 4 मई को आत्महत्या की कोशिश की थी जिसमें वह कामयाब नहीं हुआ था लेकिन उसकी गर्दन और पेट में चोट लग गई थी जिससे उसे जेएलएनएमसीएच, भागलपुर के सर्जरी के वार्ड में भर्ती कराया गया था। मुरमुर को शुरू में गोदादा में स्वास्थ्य सुविधा केंद्र में भर्ती कराया गया था हालांकि उसके बाद 6 मई को बिहार के भागलपुर जिले के जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर के खुदकुशी करने के पीछे कारण पता नहीं चला है, इसके लिए स्थानीय पुलिस ने झारखंड के गोदाड़ा पुलिस थाने में समकक्ष संपर्क साधा है। भागलपुर के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मृतक झारखंड के गोदा जिले के सुंदरपाहाड़ी गांव का निवासी था।
विज्ञापन