{"_id":"5c062a53bdec22415774ed16","slug":"adivasi-parents-denied-allegations-of-selling-two-daughters","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखण्ड : भट्टे मालिक को लड़की बेचने के आरोप पर बोले दंपती- बेची नहीं देखभाल के लिए छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झारखण्ड : भट्टे मालिक को लड़की बेचने के आरोप पर बोले दंपती- बेची नहीं देखभाल के लिए छोड़ा
भाषा, जमशेदपुर
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के एक गरीब दंपती ने इस बात से इंकार किया है कि उन्होंने पश्चिम बंगाल के एक ईंट-भट्टा मालिक को कथित तौर पर अपनी दो नाबालिग बेटियां बेची हैं । उन्होंने कहा कि उन्होंने व्यापारी के पास अपनी बेटियां देखभाल करने के लिए छोड़ीं हैं ताकि उनका परिवार बच्चियों का खयाल रख सके।
विज्ञापन
सोमवार को मीडिया में कुछ खबरें आई थी कि जिले के जगन्नाथपुर उप संभाग के तोरनघाटू गांव के एक आदिवासी दंपती ने तीन वर्ष पहले अपनी दो नाबालिग बेटियां 1,500-1,500 रूपए में हावड़ा के एक ईंट-भट्टा व्यापारी को बेच दीं। पश्चिम बंगाल के सिंहभूम जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
जगन्नाथपुर के उप संभागीय पुलिस अधिकारी प्रभात रंजन बारवार ने बताया कि पुलिस के एक दल ने गांव में सोमवार को उस दंपती से मुलाकात की। लड़कियों का पता लगाने के लिए मंगलवार को एक दल हावड़ा जाएगा।
विज्ञापन
बारवार ने कहा कि हावड़ा के ईंट-भट्टे में काम करने वाले इस दंपती ने पुलिस को बताया कि पहले तो उन्होंने एक बेटी को मालिक के पास रखा था ताकि उसकी उचित देखभाल हो सके। गांव लौटने के बाद उन्होंने अपनी दूसरी बेटी को भी वहां भेजने का निर्णय किया।
जगन्नाथपुर की उप संभागीय अधिकारी स्मृता कुमारी ने सोमवार को बताया कि संबद्ध विकास खंड अधिकारी और पुलिस को घटना की जांच कर जल्द रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है।