फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Crime news Jharkhand Mukti Morcha block president shot dead, police engaged in investigation

झारखंड: झामुमो के ब्लॉक अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 24 Apr 2022 01:28 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 24 Apr 2022 01:28 PM IST
सार

अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े झारखंड मुक्ति मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बालूमठ ब्लॉक अध्यक्ष दिलेश्वर खान के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Crime news Jharkhand Mukti Morcha block president shot dead, police engaged in investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

झारखंड के लातेहार में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहां अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े झारखंड मुक्ति मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बालूमठ ब्लॉक अध्यक्ष दिलेश्वर खान के रूप में हुई है। उनकी कुसुमही रेलवे साइडिंग पर हत्या कर दी गई।  

विज्ञापन


पुलिस ने बताया, अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक दो मोटरसाइकिल पर सवार छह अज्ञात बदमाशों ने रेलवे साइट पर खान पर गोलियां चला दीं। जानकारी के बाद पुलिस खान को लातेहार सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया, पुलिस ने बदमाशों पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, वे जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। वहीं इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed