फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   crime_murder_ranchi

खौफनाक शहर, 5 महीनों में 92 हत्याएं

Thu, 26 Jun 2014 12:33 PM IST
Updated Thu, 26 Jun 2014 12:33 PM IST
विज्ञापन
crime_murder_ranchi
झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में हत्या, डकैती, लूट और चोरी की घटनाएं इस कदर बढ़ चुकी हैं कि यहां पिछले 5 महीनों में 92 लोग मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन


प्रभातखबर के मुताबिक स्थिति यह हो गई है कि अपराधी पुलिस पर हावी होते जा रहे हैं। ज्यादातर मामलों में पुलिस अपराधियों को पकड़ सकने में भी कामयाब नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


और जो अपराधी पकड़ में आ गए उनके खिलाफ इतने सबूत भी इकट्ठे नहीं हो पाए कि उन्हें सजा मिल पाई हो।

पुलिस की लीपापोती

crime_murder_ranchi

हाल के दिनों में कुछ हत्याओं में पुलिस को सुराग तो मिले हैं, लेकिन अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, इधर सीनियर पुलिस अधिकारी भी सिर्प पूरे मामले को सिर्फ तीन चर्चित थानेदारों के भरोसे छोड़ दे रहे हैं।

थानेदार अपने स्तर पर कार्यवाई कर रहे हैं। हत्या के भी जो मामले सामने आ रहे हैं उससे पता चल रहा है कि अपराधी कितने बेखौफ हो चुके हैं।

हत्या के मामलों में पुलिस ने ज्यादातर एक ही जवाब तैयार किया है। और ज्यादातर रिपोर्ट में लिखा है कि मामला जमीन और कारोबार से जुड़ा है। लेकिन यह नहीं बताती कि कारोबारी ने किस अपराधी के जरिए हत्या करवाई है। अधिकतर मामलों में पुलिस लीपापोती  करती नजर आती है।

किस माह में कितने अपराध

crime_murder_ranchi

माह---------हत्या------डकैती-----लूट-------वाहन चोरी
जनवरी---------15----------2----------6---------109
फरवरी---------23----------2----------13--------114
मार्च-----------15-----------2----------7---------117
अप्रैल----------18-----------2----------8---------98
मई-------------21-----------1-----------9---------89

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed