{"_id":"353c0fe95ce42573d0338ca3c7653fc0","slug":"crime-jharkhand-pakud","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांजी को बेचने की कोशिश, मौसा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भांजी को बेचने की कोशिश, मौसा गिरफ्तार
Updated Fri, 30 May 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
झारखंड के पाकुड़ जिले से एक मामला सामने आया है जहां एक मौसा अपनी भांजी को बेचने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
पाकुड़ में रहने वाली लड़की ने पुलिसिया शिकायत में अपने ही मौसा पर उसे बेचने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
लड़की ने बताया कि उसका मौसा बहला-फुसलाकर काम दिलाने के बहाने उसे दिल्ली ले गया जहां मोटी रकम लेकर उसकी शादी एक उम्रदराज शख्स से कर देना चाहता था।
लेकिन सूझबूझ का परिचय देते हुए लड़की उसके कब्जे से भाग निकली और दिल्ली पुलिस की मदद से पाकुड़ अपने परिजनों के पास पहुंच गई।
इस सब के बावजूद पुलिस ने अब तक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की है।