{"_id":"62743a7709c35373da359c73","slug":"court-sentenced-life-term-for-raping-murdering-woman-to-eight-people-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: महिला से दुष्कर्म और हत्या के मामले में आठ लोगों को उम्रकैद, सभी को देना होगा एक लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: महिला से दुष्कर्म और हत्या के मामले में आठ लोगों को उम्रकैद, सभी को देना होगा एक लाख का जुर्माना
Fri, 06 May 2022 02:29 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, मेदिनीनगर (झारखंड)
पीटीआई, मेदिनीनगर (झारखंड)
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 06 May 2022 02:29 AM IST
सार
आरोपियों पर कोर्ट ने एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया और ऐसा नहीं करने पर सभी को दो साल और कारावास की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के पलामू जिले की एक अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने छह साल पहले एक महिला से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में गुरुवार को आठ लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन
मामले में दोषी ठहराते हुए जिला सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार ने प्रत्येक पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया और ऐसा नहीं करने पर सभी को दो साल और कारावास की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
ये है मामला
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सभी आरोपी 16 मार्च 2016 को पाटन थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता के घर में घुस गए थे और महिला को मोटरसाइकिल पर एक सुनसान जगह पर ले गए थे। इसके बाद सभी ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में, उन्होंने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को एक नदी के किनारे दफना दिया।
विज्ञापन
मामला पुलिस तक पहुंचा, इसके बाद छानबीन शुरू हुई। फिर पुलिस ने घटना के चार दिन बाद शव बरामद कर लिया था। बाद में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया था।