फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Coronavirus live updates Jharkhand: Ranchi Jamshedpur Hindipiri Hemant Soren Covid-19 all death and infected updates

कोरोना: झारखंड में 10 नए संक्रमित मिले, कुल रोगियों की संख्या 125 हुई

Wed, 06 May 2020 03:14 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 06 May 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus live updates Jharkhand: Ranchi Jamshedpur Hindipiri Hemant Soren Covid-19 all death and infected updates
coronavirus - फोटो : PTI

झारखंड में दो दिन तक कोई कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिलने के बाद मंगलवार को रांची के हिंदपीढ़ी से आठ नए कोरोना वायरस संक्रमित मरीज मिले, साथ ही गुड़गांव से लौटे दो लोग दुमका में संक्रमित पाए गए जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब 125 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


इनमें 33 मरीज ठीक हो गए हैं जबकि तीन अन्य की मौत हो चुकी है और कुल 89 मरीजों का इलाज चल रहा है। इससे पहले, रविवार और सोमवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया था जिससे लोगों ने राहत की सांस ली थी।
विज्ञापन



आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि आज रांची के सबसे बड़े कंटेनमेंट जोन हिंदपीढ़ी इलाके में आठ नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले जिन्हें मिलाकर रांची में ही संक्रमितों की कुल संख्या 91 तक पहुंच गई जिनमें से 18 ठीक हो चुके हैं जबकि दो की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आज पहली बार दुमका जिले में दो कोरोना वायरस संक्रमित मरीज पाए गए जिससे वहां का प्रशासन सतर्क हो गया है। आज संक्रमित पाए गए दोनों लोग उस समूह में शामिल थे जो एक मई को गुड़गांव से यहां पहुंचा था।

दुमका की उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा है कि इन दोनों मरीजों को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि उनका पूरा दल गुड़गांव से लौटने के बाद से पृथक-वास में रह रहा है।

आज जारी चिकित्सा बुलेटिन के अनुसार आज सरकारी प्रयोगशालाओं में कुल 642 नमूनों की जांच हुई जिनमें से 10 संक्रमित पाए गए शेष सभी संक्रमण रहित पाए गए। इसके अलावा निजी प्रयोगशालाओं में भी 29 नमूनों की जांच हुई जो सभी संक्रमण रहित पाए गए। राज्य में अबतक कुल 14939 नमूनों की जांच की जा चुकी है।


इस बीच झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने कोरोना महामारी के चलते उपजी स्थिति में राज्य सरकार से विचार विमर्श के बाद 14 नगर पालिकाओं के लिए मई-जून में निर्धारित चुनाव तथा पांच स्थानों/पदों के उपनिर्वाचन अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed