फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Coronavirus in Jharkhand: Eight more people died form coronavirus and 1075 new cases found in Jharkhand

झारखंड: कोरोना वायरस से आठ और लोगों की मौत, 1075 नए मामले आए सामने

Mon, 24 Aug 2020 08:32 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 24 Aug 2020 08:32 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jharkhand: Eight more people died form coronavirus and 1075 new cases found in Jharkhand
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

देश के बाकी हिस्सों में बढ़ रहे कोरोना के प्रकोप से झारखंड भी अछूता नहीं रहा है। राज्य में हर रोज मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वही, झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से आठ और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद प्रदेश में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 318 हो गई है।

विज्ञापन


राज्य में इस दौरान कोरोना के 1075 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों का आंकड़ा 30178 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की आज देर रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में आठ और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इसमें कहा गया है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण से अबतक 318 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन



रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटों में 1075 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 30178 हो गई है। इसके अनुसार राज्य में 20136 मरीजों का सफल उपचार हो चुका है जबकि 9724 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed