{"_id":"5f60f6708ebc3e5aa12f455c","slug":"corona-tally-reaches-62737-and-above-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona: झारखंड में संक्रमितों की संख्या 62 हजार के पार, अब तक 563 मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona: झारखंड में संक्रमितों की संख्या 62 हजार के पार, अब तक 563 मौतें
Tue, 15 Sep 2020 10:45 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
corona virus
- फोटो : sociol media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से पांच और लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या मंगलवार को 563 हो गई।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण के 1263 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कुल 62,737 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बुलेटिन के अनुसार, अभी तक 48,112 लोग संक्रमण मुक्त होकर अपने घर लौट चुके हैं। 14,162 लोगों की इलाज चल रहा है जबकि 563 अन्य की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
बता दें कि भारत में कोरोना महामारी का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा। देश में पिछले 24 घंटों में 83,809 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ भारत में संक्रमितों का आंकड़ा पचास लाख के करीब पहुंच गया है। वहीं, अबतक 80 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन