{"_id":"5e217f4b8ebc3e4b3d60f838","slug":"congress-mla-from-jharkhand-meets-sonia-and-rahul-cabinet-expansion-happen-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया और राहुल से मिले झारखंड के कांग्रेस विधायक, जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया और राहुल से मिले झारखंड के कांग्रेस विधायक, जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार
Fri, 17 Jan 2020 03:02 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 17 Jan 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
सोनिया, राहुल से मिले झारखंड के कांग्रेसी विधायक
- फोटो : Twitter
झारखंड के हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए विधायकों ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, सोनिया और राहुल ने अपने नवनिर्वाचित विधायकों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Congress President Smt. Sonia Gandhi and Shri @RahulGandhi meet the newly elected MLAs from Jharkhand. pic.twitter.com/9M7e9roenn
— Congress (@INCIndia) January 17, 2020
विज्ञापन
इस मौके पर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह मौजूद थे। सूत्रों का कहना है कि इस मुलाकात के बाद जल्द ही झारखंड में कैबिनेट विस्तार हो सकता है। झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने जीत दर्ज की। झामुमो को 30, कांग्रेस को 16 और राजद को एक सीट मिली।
विज्ञापन