{"_id":"607904da8ebc3edb551faf52","slug":"congress-leader-irfan-ansari-entered-in-a-temple-in-deaghar-bjp-leader-demand-to-booked-him-under-nsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: कांग्रेस नेता ने किए बाबा बैजनाथ के दर्शन, भाजपा नेता बोले- यहां गैर हिंदुओं का आना वर्जित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: कांग्रेस नेता ने किए बाबा बैजनाथ के दर्शन, भाजपा नेता बोले- यहां गैर हिंदुओं का आना वर्जित
Fri, 16 Apr 2021 09:00 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 16 Apr 2021 09:00 AM IST
सार
बाबा बैजनाथ में कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के प्रवेश करने के बाद भाजपा विधायक ने सवाल खड़े किए हैं। भाजपा विधायक ने इरफान अंसारी पर रासुका लगाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
देवपुर के मंदिर में पहुंचे कांग्रेस नेता इरफान अंसारी, भाजपा नेता जताई नाराजगी
- फोटो : ANI
विस्तार
देश में एक तरफ कोरोना का कहर फैला हुआ है तो दूसरी तरफ कई राज्यों में चुनाव और उपचुनाव का आयोजन किया जा रहा है। इधर झारखंड के मधुपुर में उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान जारी है। पक्ष और विपक्ष आपस में पलटवार कर रहे हैं और बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने बाबा बैजनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी की मंदिर में पूजा करने वाली तस्वीर जैसे ही सामने आई, वहां बवाल मच गया। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने इसे लेकर इरफान अंसारी पर जमकर हमला बोला और विवादास्पद बयान दे डाला।
विज्ञापन
Jharkhand | Entry of non-Hindus is not allowed in Baidyanath Dham temple at Deoghar. But Congress MLA Irfan Ansari entered the temple. I've spoken to chief secretary, demanding suspension of DC&SP. I've also demanded that Ansari be booked under NSA: BJP MP Nishikant Dubey (15.04) pic.twitter.com/jynGXi3Cki
— ANI (@ANI) April 16, 2021
विज्ञापन
दुबे ने प्रेसवार्ता कर कहा कि जिस तरह काबा में गैर मुस्लिम नहीं जा सकतै, ठीक वैसे ही बाबा बैजनाथ मंदिर में गैस हिंदू प्रवेश नहीं कर सकता। निशिकांत दुबे ने बाबा बैजनाथ में इरफान अंसारी के जाने पर सवाल खड़े किए। साथ ही कहा कि झारखंड के मुख्य सचिव से बात करके जिले के उपायुक्त और एसपी की बर्खास्तगी के साथ कार्रवाई की मांग करूंगा।
निशिकांत दुबे ने विधायक पर रासुका लगाने की भी मांग की है। मंदिर से पूजा बाहर निकले इरफान अंसारी से जब इस बारे में सवाल किए गए तब उन्होंने निशिकांत दुबे पर पलटवार करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, जिसका इलाज मैं कर सकता हूं।
उन्होंने आगे कहा कि निशिकांत यहां रहे तो आपसी सौहार्द बिगड़ जाएगा। बाबा मंदिर में प्रवेश पर इरफान अंसारी ने कहा कि मैं बचपन से मंदिर में दर्शन करने जा रहा हूं और बाबा भोले का आशीर्वाद मेरे साथ है। उन्होंने कहा कि निशिकांत कौन होते हैं उन्हें बाबा से दूर करने वाले।