झारखंड में सीएम योगी ने भरी हुंकार, कहा- कांग्रेस, झामुमो और राजद ने लूटने के लिए किया गठबंधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान के लिए गुरुवार शाम से प्रचार अभियान थम जाएगा। दूसरे चरण में 20 सीटों पर सात दिसंबर को मतदान होना है। इस चरण में कुल 260 उम्मीदवार मैदान में हैं। इससे पहले गुरुवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में पूर्वी सिंहभूम जिला के पोटका में चुनावी सभा को संबोधित किया। पोटका विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मेनका सरदार के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए योगी झारखंड पहुंचे थे।
यहां उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस, झामुमो और राजद नहीं चाहते थे कि अयोध्या में मंदिर बने, इसीलिए इस मुद्दे को कभी हल नहीं किया। अब दुनिया देख चुकी है कि कैसे 500 साल पुराने अयोध्या का मसला शांतिपूर्वक और बिना किसी समस्या के सुलझ गया है।
UP CM Yogi Adityanath in Ichagarh,Jharkhand: Congress,JMM and RJD did not want a Mandir in Ayodhya, that is why the issue was never resolved.The world has now witnessed how this 500 year old Ayodhya issue has been solved peacefully and without any problem. #JharkhandAssemblyPolls pic.twitter.com/QTthpPPIdl
— ANI (@ANI) December 5, 2019
योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, झामुमो और राजद का गठबंधन खनिज संपन्न झारखंड को लूटने और राज्य में नक्सलवाद फैलाने के लिए हुआ है। योगी ने कहा कि इन राजनीतिक दलों के लिए परिवार ही पार्टी है और वे इससे आगे नहीं सोचते, जबकि भाजपा समाज के सभी तबके के लिए प्रतिबद्ध है।
योगी ने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियां समाज को जाति, धर्म और क्षेत्रीयता के आधार पर बांटने के लिए एकजुट हुई हैं। उन्होंने कहा, जहां परिवार ही पार्टी है, वहां ऐसे लोगों से कभी कुछ उम्मीद नहीं की जा सकती। जब कभी उन्हें मौका मिलेगा वे खनिज संपन्न झारखंड को लूटेंगे।
बता दें कि झारखंड विधानसभा का दूसरा चरण काफी खास माना जा रहा है क्योंकि इसमें मुख्यमंत्री, मंत्री, दलबदलू विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व आईपीएस व पूर्व नक्सली अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सबसे रोचक मुकाबला जमशेदपुर पूर्वी में होने वाला है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ उन्हीं के कैबिनेट मंत्री व भाजपा के बागी नेता सरयू राय निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।