फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   CM Hemant Soren Party Jharkhand Mukti Morcha defends him after his wife name appears in Land Allocation case news in hindi

जमीन आवंटन विवाद: झामुमो की सफाई- मुख्यमंत्री सोरेन की पत्नी को 11 एकड़ औद्योगिक भूमि देने में कोई बेइमानी नहीं

Wed, 27 Apr 2022 02:40 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 27 Apr 2022 02:40 PM IST
सार

झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज यहां आनन-फानन में बुलाये गये संवाददाता सम्मेलन में यह दावा किया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की कंपनी को चान्हो औद्योगिक पार्क में 11 एकड़ भूमि आवंटित करना बिलकुल वाजिब था और उसमें सरकार ने कोई बेइमानी नहीं की है।

विज्ञापन
CM Hemant Soren Party Jharkhand Mukti Morcha defends him after his wife name appears in Land Allocation case news in hindi
हेमंत सोरेन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

परिवार के ही सदस्य को औद्योगिक पार्क में हुए भूमि आवंटन को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन घिरते नजर आ रहे हैं। हालांकि, आज ही इस आवंटन को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उनका और उनकी पत्नी का बचाव करते हुए दावा किया कि सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की कंपनी को चान्हो औद्योगिक पार्क में 11 एकड़ भूमि आवंटित करने में सरकार ने कोई गड़बड़ी नहीं की है।
विज्ञापन


झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज यहां आनन-फानन में बुलाये गये संवाददाता सम्मेलन में यह दावा किया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की कंपनी को चान्हो औद्योगिक पार्क में 11 एकड़ भूमि आवंटित करना बिलकुल वाजिब था और उसमें सरकार ने कोई बेइमानी नहीं की है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार तथा करीबियों के खिलाफ भाजपा जानबूझ कर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। भट्टाचार्य ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास पर सीधा हमला बोला और कहा कि सोरेन परिवार पर आरोप लगाने से पहले दास खुद अपने गिरेबां में झांकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रहते दास के बेटे को टाटा में नौकरी मिली थी । उन्होंने छत्तीसगढ़ के दर्जनों लोगों को टाटा की कंपनियों में नौकरियां दिलवाईं लेकिन मुख्य विपक्ष दल होते हुए भी झामुमो ने इसको राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया। भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री के नाम से आवंटित जिस पत्थर खदान की बात की जा रही है उस खदान से एक इंच पत्थर नहीं बेचा गया।

उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने 2008 में लीज के लिए आवेदन दिया था इसका उल्लेख 2009, 2014 और 2019 के चुनावी हलफनामे में है। फिर भी इसको ऑफिस ऑफ प्रॉफिट बताकर राज्यपाल को गुमराह किया गया। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलकर इस मसले पर अपना पक्ष रख चुका है।


इससे पूर्व सोमवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रघुवर दास ने झामुमो सरकार पर हमला बोलते हुए दावा किया था कि सरकार ने सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के नाम से बिजुबाड़ा, चान्हो ब्लॉक स्थित बरहे औद्योगिक क्षेत्र में 11 एकड़ औद्योगिक भूमि आवंटित की है और ऐसा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed