फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   CM Hemant Soren announces to reduce price of Petrol and Diesel for BPL card holders by 25 rupees from January 26

झारखंड: नए साल से पहले मुख्यमंत्री सोरेन का गरीबों को तोहफा, 26 जनवरी से 25 रुपये सस्ता मिलेगा पेट्रोल

Wed, 29 Dec 2021 03:28 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 29 Dec 2021 03:28 PM IST
सार

झारखंड के बीपीएल कार्ड धारक परिवारों को जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी कमी का तोहफा मिलने वाला है।

विज्ञापन
CM Hemant Soren announces to reduce price of Petrol and Diesel for BPL card holders by 25 rupees from January 26
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को राज्य के बीपीएल कार्ड धारकों को बड़ी राहत देने का एलान किया। राज्य सरकार ने बीपीएल कार्ड धारकों के लिए पेट्रोल की कीमतों में कटौती करने का एलान किया है। जानकारी के अनुसार, नए फैसले के तहत इसकी कीमतों में 25 रुपये की कमी की जाएगी। यह आदेश 26 जनवरी से लागू होगा।

विज्ञापन


दरअसल, झारखंड की हेमंत सरकार को आज यानी बुधवार को दो साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान झारखंड सरकार ने मोटरसाइकिल और स्कूटर सवारों के लिए पेट्रोल की कीमत में 25 रुपये प्रति लीटर की रियायत देने का एलान किया। इसका लाभ राज्य के बीपीएल कार्डधारक उठा सकेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहें हैं। इसका बुरा असर गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवारों को हुआ है। एक गरीब व्यक्ति घर में मोटरसाइकिल होते हुए भी पेट्रोल के पैसे नहीं रहने के करण उसको चला नहीं पा रहा है। फसल बेचने बाजार नहीं जा पा रहा है। इसलिए मैनें निर्णय लिया है कि वैसे राशन कार्ड धारी यदि अपने मोटर साइकिल या स्कूटर में पेट्रोल भराते हैं, तो उन्हें 25 रू० प्रति लीटर की दर से हम राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर करेंगे। एक गरीब परिवार प्रतिमाह 10 लीटर पेट्रोल तक यह राशि प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि सरकार हर समस्या का समाधान चाहती है। धरना-प्रदर्शन से राज्य का विकास नहीं होगा। पहले की सरकार ने ढेर सारा कर्ज ले लिया, जिसे चुकाने में भी राज्य सरकार की हालत खराब है। राज्य अपनी क्षमताओं के आधार पर आगे बढ़ी है। हमारे विरोधी हमें महिला विरोधी बुलाते हैं। कहते हैं कि हमने महिला के नाम से रजिस्ट्री की योजना बंद कर दी। यह योजना गरीबों के लिए नहीं थी। कौन सी गरीब महिला 50 लाख का फ्लैट खरीद सकती है।

उन्होंने कहा कि पहले वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन का लाभ लोगों को नहीं मिलता था। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया था कि क्या हम गरीबों को पेंशन नहीं दे सकते, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सरकार सभी को पेंशन देगी। अब बुढ़े-बुजुर्ग और दिव्यांग के चेहरे पर मुस्कान बिखरी है। कार्यक्रम के दौरान मंच पर राज्यपाल रमेश बैस, दिशोम गुरु शिबू सोरेन, कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed