फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Child strangled to death by step mother in jharkhand news updates

Jharkhand: झारखंड में सौतेली मां ने बच्चे को गला दबाकर मार डाला, रांची के पास शिक्षक ने लड़की से की छेड़छाड़

Tue, 25 Jul 2023 08:16 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 25 Jul 2023 08:16 PM IST
सार

झारखंड के पलामू जिले में एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक मां ही बच्चे की दुश्मन बन बैठी उसने 11 वर्षीय एक लड़के की गला घोंटकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Child strangled to death by step mother in jharkhand news updates
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social media

विस्तार

झारखंड के पलामू जिले में एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक मां ही बच्चे की दुश्मन बन बैठी। पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी कि पलामू जिले में 11 वर्षीय एक लड़के की उसकी सौतेली मां ने गला घोंटकर हत्या कर दी। यह घटना छतरपुर थाना क्षेत्र के मनहुं गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह लड़के का शव बरामद करने के बाद सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित के पिता की पहली पत्नी की करीब 10 साल पहले सांप के काटने से मौत हो गई थी। उसके बाद पिता ने आरोपी महिला से दूसरी शादी कर ली। 
विज्ञापन


सोमवार की रात सौतेली मां और पीड़ित की किसी बात पर कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपी महिला काफी गुस्से में आ गई और उसने बच्चे पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया और फिर कथित तौर पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि वे आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक ने लड़की से की अश्लील हरकत, पुलिस ने दबोचा
रांची के पास पिथौरिया गांव में एक शिक्षक को एक लड़की के साथ अश्लील हरकत करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। शिक्षक की करतूत की जानकारी लड़की ने अपने परिजनों को दी और उन्होंने शिक्षक के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि शिक्षक इस बार ही नहीं बल्कि कई बार ऐसी हरकतें कर चुका है। शिक्षक लड़कियों को गलत तरीके से देखता था। 


रांची ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने कहा कि शिकायत के आधार पर, पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लिया है और हम मामले की जांच कर रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद शिक्षक को कोर्ट ले जाया जाएगा या नहीं, यह देखने के लिए लगभग 200 लोग पुलिस स्टेशन के आसपास जमा हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed