फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   chief minister can give answer to jmm

भाजपा-झामुमो विवाद : मुख्यमंत्री दे सकते हैं जवाब

Thu, 03 Jan 2013 10:36 AM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
रांची/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 03 Jan 2013 10:36 AM IST
विज्ञापन
chief minister can give answer to jmm

मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा और झामुमो के बीच चल रहे विवाद को भाजपा सुलझाने में लगी है। झामुमो अल्टीमेटम दे चुका है। अब संभावना है कि मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा आज झामुमो के सात सूत्री मांग पत्र पर जवाब दे सकते हैं।

विज्ञापन


इस संबंध में मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार देर रात बैठक की गई और आगे की रणनीति बनायी गयी। इस बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी और संगठन मंत्री प्रसन्न मिश्र मौजूद थे।
विज्ञापन


इससे पहले भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य विनय सहस्रबुद्घे ने मुख्यमंत्री से डेढ़ घंटे तक उनके आवास पर वर्तमान राजनीतिक गतिरोध पर चर्चा की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का राजनीतिक स्थिति पर पूर्ण नियंत्रण है। मैं निजी कारणों से राज्य में आया हूं। पूरे हालात की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी को दी जायेगी। झारखंड में सरकार को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ, बुधवार को झामुमो की ओर से कोई हलचल नहीं दिखायी दी। झामुमो के नेताओं का कहना है कि जब तक मुख्यमंत्री का जवाब नहीं आता, पार्टी अगला कदम नहीं बढ़ायेगी। आगे रणनीति के लिए पार्टी के प्रमुख नेताओं की छह और दस जनवरी को बैठक होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed