फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Champai Soren met Governor but did not receive invitation to form government Jharkhand updates

Jharkhand: आज CM पद की शपथ लेंगे चंपई सोरेन, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता, 10 दिनों में फ्लोर टेस्ट

Fri, 02 Feb 2024 12:20 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 02 Feb 2024 12:20 AM IST
सार

झारखंड के राज्यपाल ने चंपई सोरेन को सरकार बनाने का न्योता दिया है। चंपई का दावा है कि उनके पास 43 विधायकों का समर्थन है।

विज्ञापन
Champai Soren met Governor but did not receive invitation to form government Jharkhand updates
चंपई सोरेन ने राज्यपाल से की मुलाकात। - फोटो : ANI

विस्तार

चंपई सोरेन आज झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। विधायक आलमगीर आलम ने बताया कि अगले 10 दिनों में हमें सदन में बहुमत साबित करना होगा। बता दें, सोरेन ने दावा किया है कि उनके पास 43 विधायकों का समर्थन है। उन्होंने सभी विधायकों के समर्थन का वीडियो भी राज्यपाल को दिखाया है। 

विज्ञापन


राज्यपाल से की मुलाकात
चंपई सोरेन ने एक दिन पहले भी राज्यपाल से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। हालांकि राज्यपाल ने उस वक्त उन्हें न्योता नहीं दिया था। राज्यपाल ने कहा था कि प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। चंपई ने मुलाकात के बाद मीडिया से कहा था कि हमने राज्यपाल से मांग की है कि नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए। राज्यपाल ने हमें आश्वासन दिया है कि प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। फिलहाल हमने रिपोर्ट सौंप दी है। हमें सरकार बनाने में कोई समस्या नहीं है। हमारा 'गठबंधन' बहुत मजबूत है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद विधायकों को तोड़ने की कोशिशें हो सकती हैं। भाजपा के प्रलोभन से बचाने के लिए विधायकों को झारखंड से बाहर भेजने की तैयारी किए जाने की खबरें सामने आई हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सूत्रों ने बताया है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के विधायकों के साथ-साथ गठबंधन में शामिल कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायकों पर भाजपा की नजरें हैं। गठबंधन में शामिल विधायकों को पार्टी के प्रलोभन से बचाने के लिए विधायकों को झारखंड से बाहर किसी सुरक्षित जगह पर भेजने की कवायद हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट जा रहे विधायक
गुरुवार शाम आई समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक विधायकों को सर्किट हाउस से शिफ्ट किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक बस में झामुमो विधायकों के अलावा गठबंधन सरकार में शामिल दलों के सभी नेता सवार हैं। विधायकों ने सर्किट हाउस से बाहर मौजूद मीडियाकर्मियों के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन का दावा है कि उनके पास 43 विधायकों का समर्थन है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विधायकों के लिए एयरपोर्ट पर दो चार्टड विमान तैयार हैं।

रांची से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट खराब मौसम के कारण कैंसिल
गठबंधन में शामिल विधायकों ने चार्टर्ड विमान के अंदर से तस्वीर शेयर की। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक गठबंधन में शामिल एक विधायक ने खुद यह तस्वीर शेयर की है। रात करीब 9.40 बजे आई खबर के मुताबिक खराब मौसम के कारण विमान रद्द करने का फैसला लिया गया। झामुमो नीत गठबंधन में शामिल विधायकों के एयरपोर्ट से सर्किट हाउस लौटने की खबर भी सामने आई है। खबर के मुताबिक खराब मौसम और घने कोहरे के बीच कम दृश्यता के कारण उड़ानों को रद्द करने का फैसला लिया गया है।

चंपई के साथ राज्यपाल से मिलने जाने वाले नेताओं में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, राजद विधायक सत्यानंद भोक्ता, भाकपा-माले विधायक विनोद सिंह और विधायक प्रदीप यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed