फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   CBI court sends 35 convicts to jail for 4 years in Fodder scam case update news

Fodder Scam Case: सीबीआई कोर्ट ने 35 दोषियों को 4 साल के लिए भेजा जेल; जानें पूरा मामला

Fri, 01 Sep 2023 10:17 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 01 Sep 2023 10:17 PM IST
सार

सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक रविशंकर ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विशेष सीबीआई न्यायाधीश विशाल श्रीवास्तव ने 35 दोषियों के खिलाफ सजा सुनाई। ये आरोपी पूर्व में बिहार के पशुपालन विभाग के आपूर्तिकर्ता और अधिकारी थे। मंगलवार को कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया था। 
 

विज्ञापन
CBI court sends 35 convicts to jail for 4 years in Fodder scam case update news
कोर्ट का फैसला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रांची की  एक विशेष सीबीआई अदालत ने शुक्रवार को चारा घोटाला मामले में 35 लोगों को चार साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही सभी के खिलाफ 75,000 रुपये से एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में इन लोगों को दोषी ठहराया गया था। यह मामला 1990 से 1995 के बीच अविभाजित बिहार के डोरंडा कोषागार से 36.59 करोड़ रुपये की फर्जी निकासी से जुड़ा है।

विज्ञापन


सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक रविशंकर ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विशेष सीबीआई न्यायाधीश विशाल श्रीवास्तव ने 35 दोषियों के खिलाफ सजा सुनाई। ये आरोपी पूर्व में बिहार के पशुपालन विभाग के आपूर्तिकर्ता और अधिकारी थे। मंगलवार को कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया था। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि मामले में विभाग के पूर्व अधिकारी गौरी शंकर प्रसाद पर 1 करोड़ रुपये, शरद कुमार (40.4 लाख रुपये) और बिजयेश्वरी प्रसाद सिन्हा (36.1 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया गया था। इस मामले में 124 आरोपियों में से अदालत ने 28 अगस्त को 35 लोगों को बरी कर दिया था और 54 को अलग-अलग सालों की सजा सुनाई गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि डोरंडा, देवघर, दुमका और चाईबासा जैसे कोषागारों से फर्जी तरीके से करोड़ों रुपये निकाले जाने का घोटाला 1990 के दशक में सामने आया था। उस समय झारखंड बिहार का हिस्सा था। इस मामले में राजद अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को भी दोषी ठहराया गया था। फिलहाल वह खराब स्वास्थ्य के आधार पर जमानत पर हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed