{"_id":"4627a556-4365-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-should-not-show-fear-of-president-s-rule-jmm","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा राष्ट्रपति शासन का डर न दिखाये : झामुमो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा राष्ट्रपति शासन का डर न दिखाये : झामुमो
रांची/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 11 Dec 2012 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में भाजपा और झामुमो के बीच 28-28 महिने के मुख्यमंत्री पद के विवाद को लेकर तनातनी बढ़ती जा रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा नेताओं के तीखे बयानों पर नाराजगी दिखाई।
विज्ञापन
हेमंत सोरेन ने आक्रामक हो कर कहा कि झामुमो हमेशा चुनाव के लिए तैयार है। भाजपा बार-बार हमें राष्ट्रपति शासन का डर न दिखाये। अगर उसे लगता है कि हम साथ नहीं चल सकते तो वह सरकार से हट जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक गलती पर चंद घंटों में फैसला ले लिया था, लेकिन अब उसे निर्णय करने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
झामुमो नेता का इशारा साल 2010 की घटना की ओर था, जब शिबू सोरेन के यूपीए के समर्थन में वोट देने के बाद प्रदेश में सत्ता की अदलाबदली की गई थी। हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारे पास विकल्प खुले हैं। जहां तक फार्मूले की बात है तो गुरूजी (शिबू सोरेन) के साथ बातचीत हो गई है। वे हमारे प्रमुख हैं और उनके आदेश पर हम कोई भी फैसला ले सकते हैं।
विज्ञापन