फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   BJP poaches MLAs, MPs, CM soren says party will be driven out of Jharkhand forever after polls

Jharkhand: भाजपा पर सांसद-विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप, सीएम सोरेन बोले- झारखंड से जल्द बाहर हो जाएगी BJP

Thu, 05 Sep 2024 07:46 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: बशु जैन Updated Thu, 05 Sep 2024 07:46 PM IST
सार

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अगर लोग भाजपा को नकार भी देते हैं तो वह विधायकों और सांसदों को अपने पाले में कर लेते हैं। साथ ही सरकार बनाने के लिए विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करते हैं और उन्हें जेल में डाल देते हैं।

विज्ञापन
BJP poaches MLAs, MPs, CM soren says party will be driven out of Jharkhand forever after polls
हेमंत सोरेन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर विधायकों और सांसदों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा झारखंड से हमेशा के लिए बाहर हो जाएगी। 

विज्ञापन


गुमला और लोहरदगा में आपकी योजना आपकी सरकार कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अगर लोग भाजपा को नकार भी देते हैं तो वह विधायकों और सांसदों को अपने पाले में कर लेते हैं। साथ ही सरकार बनाने के लिए विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करते हैं और उन्हें जेल में डाल देते हैं। इस दौरान सीएम ने एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की 347 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
विज्ञापन


सोरेन ने कहा कि जैसे मछली पानी के बिना जीवित नहीं रह सकती, वैसे ही हमारी विपक्षी पार्टी भाजपा भी सत्ता के बिना महसूस करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पिछले दो साल से मेरे और हमारे विधायकों के पीछे पड़ी है। लेकिन हम न तो बिकाऊ हैं और न ही डरे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब झारखंड में भाजपा के स्थानीय नेता विफल हो गए, तो अब छत्तीसगढ़, असम, गुजरात और मध्य प्रदेश से नेताओं को यहां भेजा जा रहा है। जो यहां विभिन्न समुदायों के बीच सांप्रदायिक तनाव फैला रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोरेन ने भाजपा पर योजनाओं को लागू करने और उनके क्रियान्वयन में भी बाधा डालने का आरोप लगाया। सीएम ने कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे। हम झारखंड से भाजपा को हमेशा के लिए बाहर कर देंगे। 

खराब वैक्सीन देने का लगाया था आरोप
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को आरोप लगाया था कि कोविड-19 के दौरान दिए गए 'खराब' टीकों के कारण लोगों की अब भी मौत हो रही है। उन्होंने कहा कि एक विशेष टीके की भारत में अभी भी आपूर्ति की जा रही है, जो दुनियाभर में प्रतिबंधित है और इसे लोगों को दिया जा रहा है। राज्य में आबकारी कांस्टेबल भर्ती अभियान के दौरान 12 लोगों की मौत के बाद सोरेन यह टिप्पणी की थी। सरकार ने भर्ती पर तीन दिन के लिए रोक लगा दी थी।


मुख्यमंत्री ने कहा था कि भर्ती अभियान के दौरान दुर्भाग्य से कुछ अभ्यर्थियों की मौत हो गई। ये मौतें केवल दौड़ने के कारण नहीं हो रही हैं, बल्कि लोग चलने के दौरान भी मर रहे हैं। यह सभी को पता है कि कोरोना महामारी के दौरान भाजपा सरकार की ओर दिए गए टीके खराब थे और इसका वैश्विक स्तर पर प्रभाव पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed