{"_id":"58edfdfb4f1c1b9d36cf7558","slug":"bjp-mla-sanjiv-singh-arrested-for-mayor-s-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्डर केस के आरोपी बीजेपी विधायक संजीव सिंह गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्डर केस के आरोपी बीजेपी विधायक संजीव सिंह गिरफ्तार
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Wed, 12 Apr 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी विधायक संजीव सिंह को उनके तीन सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों पर धनबाद महापौर और कांग्रेस नेता नीरज सिंह के हत्या का आरोप है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि इस मामले में झारखंड की एक लोकल अदालत ने विधायक के खिलाफ अरेस्ट वारेंट जारी कर दिया था। इसके बाद विधायक संजीव सिंह ने धनबाद जिले के सरायडेला पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
दरअसल, विधायक ने धनबाद के पूर्व महापौर को उनके सहायक अशोक यादव और अंगरक्षक मुन्ना तिवारी को सरायडेला पुलिस स्टेशन के पास मार गिराया था। जब यह घटना हुई तब महापौर अपनी कार झारिया कोयला बेल्ट से वापस लौट रहे थे। मामले में संजीव तथा उनके छोटे भाई सिद्धार्थ सिंह और तीन अन्य को आरोपी बनाया गया।
विज्ञापन
बता दें कि अन्य तीन आरोपियों को दो सप्ताह पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि इस मामले में पुलिस ने पहले भी झारिया विधायक से पूछताछ की थी।