फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   BJP MLA arrived for questioning on ruckus during Secretariat gherao, state president was also present

Jharkhand: सचिवालय घेराव के दौरान हंगामे पर पूछताछ के लिए पहुंचे भाजपा विधायक, प्रदेश अध्यक्ष भी थे मौजूद

Sat, 22 Apr 2023 06:03 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 22 Apr 2023 06:03 PM IST
सार

भाजपा के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से 15 अप्रैल को मुलाकात की। राज्य सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान पुलिस कार्रवाई पर न्यायिक जांच की मांग भी की।

विज्ञापन
BJP MLA arrived for questioning on ruckus during Secretariat gherao, state president was also present
सचिवालय घेराव - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और पार्टी के तीन विधायक को पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश होना पड़ा। राज्य सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान हुए हंगामे के सिलसिले में उनसे पूछताछ चल रही है। पार्टी के मीडिया सह प्रभारी अशोक बदाइक के अलावा हटिया विधायक नवीन जायसवाल, रांची विधायक सीपी सिंह और कांके विधायक समरी लाल धुर्वा थाने में पेश हुए थे। 
विज्ञापन


प्रदश अध्यक्ष दीपक प्रकाश राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा- "मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर, प्रशासन ने उस दिन पानी की बौछारें छोड़ी, आंसू गैस के गोले दागे और लाठी चार्ज किया, क्योंकि हम लोगों के मुद्दों को लेकर राज्य सचिवालय का घेराव करने गए थे। फर्जी मुकदमे भी दर्ज किए गए थे। हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं और सभी नियमों का पालन करते हैं। जैसे ही हमें नोटिस दिया गया, हम जांच में सहयोग देने के लिए यहां पहुंचे।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा- हम लोगों के हक के लिए लड़ते रहेंगे, भले ही इसके लिए हमारे खिलाफ सैकड़ों मामले दर्ज हों।

भाजपा के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से 15 अप्रैल को मुलाकात की। राज्य सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान पुलिस कार्रवाई पर न्यायिक जांच की मांग भी की। उन्होंने राज्यपाल को बताया कि कई नकली एफआईआर भी दर्ज किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान सरकार के निर्देशों का उल्लंघन करने के मामले में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत 41 भाजपा नेताओं पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed