फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   BJP Leader Yashwant Sinha Agrees to Bail, Will Leave Jail Soon

आखिरकार माने यशवंत सिन्हा, बेल बॉन्ड भरने को राजी

Wed, 18 Jun 2014 11:55 AM IST
Updated Wed, 18 Jun 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
BJP Leader Yashwant Sinha Agrees to Bail, Will Leave Jail Soon

वरिष्ठ बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा को बुधवार शाम तक जेल से रिहा कर दिया जाएगा। कई बातचीतों के बाद आखिरकार यशवंत सिन्हा जमानत लेने को राजी हो गए हैं। कल लालकृष्ण आडवाणी ने भी जेल पहुंचकर उनसे डेढ़ घंटे की लंबी बातचीत की थी।

विज्ञापन


यशवंत सिन्हा पर आरोप थे कि उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बिजली के मुद्दे पर आंदोलन किया था और उनके समर्थकों ने हजारीबाग के बिजली विभाग के महाप्रबंधक को बंधक बनाया था।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर न्यायालय ने तीन जून को यशवंत सिन्हा समेत उनके समर्थकों को हजारीबाग केन्द्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में भेज दिया और तबसे यशवंत सिन्हा जेल में थे और जमानत लेने से इंकार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में यशवंत सिन्हा का कहना था कि उन्हें गैरकानूनी रूप से गिरफ्तार किया गया है। वे और उनके साथी शांति से प्रदर्शन कर रहे थे।

आडवाणी ने कहा यशवंत कर सकते हैं नेतृत्व

BJP Leader Yashwant Sinha Agrees to Bail, Will Leave Jail Soon

तमाम बाचतीचों और लालकृष्ण आडवाणी की मुलाकात के बाद बुधवार को यशवंत सिन्हा बेल बॉन्ड भरने को राजी हो गए।

उन्हें 7000 रुपये के बॉन्ड पर जमानत दी गई है। यशवंत सिन्हा के साथ अन्य 51 बिजली आंदोलनकारियों को भी जमानत मिल गई है।

कल जेल में यशवंतस सिन्हा से मुलाकात के बाद आडवाणी ने यह भी कहा था कि उनका काम बहुत ही अच्छा है और एक बार जेल से बाहर आने के बाद झारखंड में बीजेपी का नेतृत्व कर सकने वाले सबसे योग्य वक्ति हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed