{"_id":"03e86260-ba35-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-and-jvm-are-giving-challenge-to-jmm","type":"story","status":"publish","title_hn":"झामुमो के गढ़ में सेंध लगा रही भाजपा, झाविमो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झामुमो के गढ़ में सेंध लगा रही भाजपा, झाविमो
दुमका/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 11 May 2013 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के मजबूत गढ़ माने जाने वाले संथालपरगना में भाजपा और झाविमो सेंध लगाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
आगामी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने झामुमो को कड़ी चुनौती देने की कबायद शुरू कर दी है।
झाविमो विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से चुनाव में झामुमो को बढ़ी शिकस्त देने की योजना बना रहा है और जनता से आरोपों में फंसे झामुमो को खेदड़ने की अपील कर रहा है।
विज्ञापन
वहीं भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के बलबूते एक बार फिर झामुमो को टक्कर देने की तैयारी में जुट गई है।
इस बार गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे संथालपरगना में भाजपा कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने में लगे हैं और पूरे प्रमंडल से झामुमो को उखाड़ फेंकने का दावा कर रहे है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 18 विधानसभा सीटों वाले संथालपरगना से वर्ष 2009 के विस चुनावों में झामुमो के दस, भाजपा के दो, झाविमों के दो राष्ट्रीय जनता दल के दो, कांग्रेस के एक और एक निर्दलीय विधायक चुने गए थे।